चंदौलीशिक्षा

Chandauli News : डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने पीएस विजयपुरवा का किया निरीक्षण, स्कूल में सुविधाओं की ली जानकारी, दिए निर्देश

तरुण भार्गव

चंदौली। डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर ने नीति आयोग की ओर से चयनित चकिया ब्लाक के विजयपुरवा पीएस का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में सुविधाएं देखीं। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्कूल का चयन नीति आयोग की ओर से किया गया है। यहां कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर कक्षाएं चलेंगी।

 

नीति आयोग की ओर से विद्यालय को स्मार्ट बोर्ड, ह्वाइट बोर्ड व डिजिटल शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई है। डिस्टिक कोऑर्डिनेटर संजय राय ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, ह्वाइट बोर्ड देखा। प्रधानाध्यापक विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पूर्व में नीति आयोग द्वारा विजय पुरवा विद्यालय को चयनित किया गया था। इसके बाद बच्चों को कन्वेंट स्कूल की तर्ज पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया गया था। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। दरअसल, प्रदेश सरकार प्राइमरी स्कूल के बच्चों को भी कॉन्वेंट विद्यालय की तर्ज पर शिक्षित करने की योजना चला रही है। इसके लिए चयनित विद्यालयों में डिजिटल शिक्षण सामग्री स्मार्ट बोर्ड आदि की व्यवस्था कर बच्चों में पठन-पाठन के प्रति रुचि के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!