
चंदौली : सांसद वीरेंद्र सिंह ने बजट सत्र में चर्चा के दौरान लोकसभा क्षेत्र चंदौली की आम जनता के विषयों को मजबूती से उठाते हुए बालिका छात्रावास, पीएम श्री स्कूल और मिनी स्टेडियम की मांग को पुनः सरकार के समक्ष रखा।
सरकार का ध्यान बटाईदार किसानों की खराब स्थिति और सरकार की ओर से उन्हें फसल बीमा योजना में शामिल नहीं किए जाने और ए्मएसपी गारंटी कानून तरफ आकर्षित किया। विकास के नाम पर काशी में एतिहासिकता, पौराणिकता को जिस तरह नष्ट किया जा रहा है उसकी तरफ भी देशवासियों का ध्यान आकर्षित कराया। गोंड, पनिका , खरवार, कोल, भील और बियार जातियों की स्थिति का मुद्दा भी उठाया। इन जातियों को एक जिले में अनुसूचित जनजाति और दूसरे जिले में अनुसूचित जाति में शामिल किया जाता है, राज्य सरकार इनको सर्टिफिकेट जारी नहीं कर शोषण कर रही है।

