
चंदौली। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को किसानों और दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मिला और सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। कहा कि चकिया मुगलसराय मार्ग स्थित पांडेयपुर बाजार में सड़क चौड़ीकरण के कारण गड़ई नदी का पानी जो पांडेयपुर से नियामताबाद(सिरसी) मिसिर के माटी तक कुल डेढ़ किलोमीटर तक बह रहा था वह पीडब्ल्यूडी की जमीन है। अधिकारियों के अनुसार जिसे लोक निर्माण विभाग की ओर से पूरा पाट देने से नाला बंद हो जाएगा।
दूसरी तरफ सिंचाई विभाग पांडेयपुर क्षेत्र में गड़ई नदी से संबंधित चार मुख्य व सहायक नालों की खुदाई न करके ,पांडेयपुर से नियामताबाद (सिरसी) मिसिर के माटी तक कुल डेढ़ किलोमीटर तक नाले की खुदाई छोटे छोटे दुकानदारों को उजाड़ कर और किसानों को उनके कीमती जमीन से बेदखल कर के 17 मीटर चौड़ा, डेढ़ किलोमीटर लंबा नया नला बनाना चाहता है,जो किसानों ,दुकानदारों के साथ घोर अन्याय होगा। मांग किया कि किसानों दुकानदारों की जमीनों दुकानों को न उजाड़कर , गड़ई नदी के सहायक नालों को तत्काल खोदकर जल निकासी की व्यवस्था की जाए। गणेश प्रसाद बिंद , गुलाब चन्द , अजय गुप्ता,सूरज बिंद, मुन्ना पासवान, हरिलाल बिंद , रामलाल शर्मा, राधेश्याम बिंद, गोविंद बिंद आदि लोग मौजूद थे।

