ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन की हालत गंभीर

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवईं कला रिंग रोड अंडरपास के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सावर भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

रौना गांव निवासी सीआरपीएफ जवान धीरज तिवारी के पुत्र वैभव तिवारी और पुत्री वैष्णवी सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, हिनौली के छात्र-छात्रा हैं। दोनों शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मवई कला स्थित अंडरपास के पास पहुंचे, वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैभव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। स्थानीय लोगों ने स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल छात्रा को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

घटना की सूचना पर एसडीएम, सीओ और कोतवाल के साथ ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया।

Back to top button
error: Content is protected !!