ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव, क्षेत्र में सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज चौकी क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार की सुबह विवाहिता का शव पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही।

 

नौडीहा गांव निवासी जहाना (21 वर्ष) पुत्री मोहम्मद दीन मंगलवार की शाम घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह ग्रामीण टहलने निकले तो गांव के बाहर पेड़ के सहारे शव लटकता दिखा।

 

ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि मृतका जहाना की शादी ग्राम बनौरा, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र में हुई थी। वह पिछले चार महीनों से अपने मायके में रह रही थी। परिजनों ने अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया है। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

थाना चकिया प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि जहाना मूकबधीर थी। वह पति से अनबन के बाद पिछले चार माह से मायके में रह रही थी और क्षुब्ध थी। घर से शौच के लिए बाहर निकली और अपने दुपट्टे से पेड़ में फंदा लगाकर फांसी लगा लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!