
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह के समीप नेशनल हाईवे पर दिशा सूचक बोर्ड के पोल के सहारे अधेड़ का शव लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। जेब से नकदी भी मिली।
मृतक की शिनाख्त झारखंड के चतरा निवासी कारू भारती पुत्र फागू भारती (55 वर्ष) के रूप में हुई। अलीनगर एसओ अनिल पांडेय ने बताया कि पुलिस शनिवार की सुबह हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही थी। उसी दौरान दिशा सूचक बोर्ड के पोल से एक व्यक्ति का शव लटकता दिखा। मृतक की आयु लगभग 55 वर्ष होगी। उसने गमछे के सहारे फांसी लगाई थी। घटना की छानबीन की जा रही है।

