ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : छठ पूजा का वीडियो बनाते नदी में डूबे किशोरों का शव 36 घंटे बाद मिला, गांव में मचा कोहराम

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक गांव के समीप छठ पूजा का वीडियो बनाते समय जर्जर नाव पलटने से डूबे तीन किशोरों का शव 36 घंटे बाद बुधवार को बरामद किया गया। सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। किशोरों के शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है।

 

डौरी कला निवासी मंटू, पिंटू सोनकर, रितेश सोनकर, यश, अरूण और ननिहाल में आया पीयूष एक जुगाड़ की जर्जर नाव में बैठकर चंद्रप्रभा नदी के किनारे हो रहे छठ पूजा का वीडियो बना रहे थे। कुछ युवकों के शराब पीने की भी बात सामने आई है। अचानक नाव में पानी भरने लगा। इससे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मंटू, पिंटू और रितेश तैरकर बाहर निकल गए, जबकि यश पुत्र श्यामदास (16 वर्ष), पीयूष पुत्र नीतू देवी (13 वर्ष) और अरूण पुत्र कैलाश (14 वर्ष) गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद हाहाकार मच गया।

 

सूचना के बाद पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुटी थी। घटना के 36 घंटे बाद तीनों के शव बरामद किए गए। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही।

 

Back to top button