ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : रामनवमी पर अयोध्या के लिए डैडीज स्कूल की निःशुल्क बस सेवा, 14वीं यात्रा रवाना

चंदौली। जिले के बिशुनपुरा, कांटा स्थित डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल की ओर से रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या धाम के लिए निःशुल्क तीर्थयात्रा बस शनिवार को रवाना की गई। यह इस सेवा की 14वीं यात्रा है, जिसे विद्यालय की सामाजिक एवं धर्मार्थ पहल के तहत नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। विद्यालय परिसर से रवाना हुई वातानुकूलित ट्रैवेलर बस में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक यात्रा प्रारंभ की।

 

इस योजना का संचालन एलटीपी कैलकुलेटर के आविष्कारक और शेयर बाजार व आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध इंटरमीडिएट तक के विद्यालय की ओर से हर माह इस निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा का संचालन किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एमडी डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करती हैं।

डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बताते हुए उनके जीवन से अनुशासन, त्याग, सत्य और कर्तव्य पालन की प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या की यात्रा केवल आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक साधना है, जो व्यक्ति को जीवन के मूल्यों से जोड़ती है और उसे सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।

 

तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां की सुविधाओं की सराहना की और इस पहल के लिए विद्यालय परिवार का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि यह बस सेवा पूर्व में अयोध्या के साथ-साथ मथुरा की यात्रा भी कर चुकी है और भविष्य में अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए भी यात्राएं प्रस्तावित हैं।

 

इस मौके पर बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, राहुल पांडेय (मनीष), नीरज दूबे, राजकुमार गिरी, लालजी गिरी, मिलन तिवारी, अखिलेश तिवारी, सनद पांडेय, राधेश्याम पांडेय, बृजेश सिंह, संदीप कुमार, विद्याधर पांडेय, चंद्रशेखर दूबे, देवदत्त त्रिपाठी, बलवंत सिंह, कन्हैया सिंह, सीताराम गिरी, हिमांशु गिरी, शिवम गिरी सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!