ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में अपराध पर शिकंजा, तीन अपराधी 6 माह के लिए हुए जिलाबदर

चंदौली। जिले में अपराध और अराजक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन आदतन और पेशेवर अपराधियों को जिला बदर किया गया है। यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को अपराधियों के खौफ से मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई है। जिला प्रशासन और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई के तहत तीनों अपराधियों को 6 माह के लिए चंदौली जिले की सीमाओं से निष्कासित किया गया है।

 

जिलाबदर किए गए अपराधी और उनका आपराधिक इतिहास

  1. रविकांत यादव पुत्र बलिराम यादव, निवासी ग्राम कोरी, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली
    • रविकांत यादव पर गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
    • वर्ष 2016 में थाना लंका, वाराणसी में हत्या के प्रयास और डकैती (धारा 307, 412 भादवि) का मुकदमा दर्ज हुआ।
    • इसी वर्ष गोरखपुर के खोराबाजार थाने में धारा 395, 397 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।
    • हाल ही में 10 मई 2024 को थाना अलीनगर में बीट सूचना संख्या 46 दर्ज की गई।
  2. संदीप यादव उर्फ कट्टा पुत्र चंद्रदेव यादव, निवासी ग्राम बसारिकपुर, थाना चंदौली
    • संदीप यादव पर चोरी, लूट और बलवा सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
    • वर्ष 2021 में थाना चंदौली में धारा 323, 504, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज हुआ।
    • वर्ष 2023 में दो अलग-अलग मामलों (धारा 379, 411, 414, 401 भादवि) में चोरी और लूट के आरोप में मुकदमे दर्ज हुए।
    • इसके अलावा वर्ष 2022 में धारा 323 और 504 भादवि के तहत एनसीआर भी दर्ज की गई थी।
    • 21 जनवरी 2024 को थाना चंदौली की बीट संख्या 37 में भी उसका नाम दर्ज किया गया।
  3. अभिषेक यादव उर्फ बाबा पुत्र प्रकाश यादव, निवासी ग्राम बसारिकपुर, थाना चंदौली
    • अभिषेक यादव का आपराधिक रिकॉर्ड भी उसके साथी संदीप यादव जैसा ही है।
    • 2021 में उस पर धारा 323, 504, 506 भादवि का मुकदमा दर्ज हुआ।
    • वर्ष 2023 में चोरी और लूट से जुड़े दो मुकदमे (धारा 379, 411, 414, 401 भादवि) दर्ज किए गए।
    • इसके अलावा उसके खिलाफ 2022 और 2023 में कई बार एनसीआर (धारा 323, 504 भादवि) दर्ज की गई।
    • जनवरी 2024 में थाना चंदौली की बीट संख्या 37 में उसका नाम दर्ज किया गया।

Back to top button