ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: कांग्रेसजनों ने असम के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, जताया विरोध

चंदौली। कांग्रेस जनों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा का पुतला फूंका और विरोध जताया। ।
दरअसल बीते दिनों असम के मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पवन खेड़ा के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की थी।मुख्यमंत्री के अमर्यादित बयान से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा के लोग भाषण में लोगों को धर्म व संस्कृति के नाम पर गुमराह करते हैं, असल में हेमंत विश्व की भाषा शैली भाजपाइयों व संघ के चरित्र को उजागर करती है। असम के मुख्यमंत्री द्वारा देश के वरिष्ठ नेता का अपमान करना इनके संस्कार को उजागर करता हैं ।

शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बड़बोले पन के लिए जाने जाते हैं बड़ी बड़ी बातों से किसी का अपमान करना इनकी पार्टी के नेताओं का संस्कार बन गया है। मधु राय गंगा प्रसाद सतीश बिंद राजेंद्र गौतम दयाराम पटेल गुलाब राम माधवेंद्र मूर्ति ओझा चंद्र वंश यादव श्री कांत पाठक जुगल किशोर दिलीप यादव राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!