
चंदौली। जिला काग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को जनहित की पाच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि देश व प्रदेश की जनविरोधी व भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता त्रस्त है। प्रदेश में 1 करोड़ मनरेगा मजदूरों की 75 दिनों की मजदूरी बकाया है। उत्तर प्रदेश में मनरेगा से कराए गए कार्यों का 2 हज़ार करोड़ रुपए का भुगतान बकाया है। प्रदेश के रोजगार सेवकों सहित 40 हज़ार संविदा कर्मियों के औसतन 8 महीने का मानदेय देने में यह सरकार असमर्थ है।
ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि जिला प्रशासन तत्काल प्रभाव से जिले भर के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान करे। जनपद भर में मनरेगा के तहत हर कार्यों का भुगतान किया जाए। रोजगार सेवकों सहित सभी संविदा कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए। जिले भर में रसोई गैस की काला बाजारी बंद कर लोगों को समय से गैस मुहैया कराया जाए। बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोककर अवैध वसूली बंद करे अन्यथा कांग्रेस सड़क पर जन आंदोलन को बाध्य होगी।जिसकी पूरी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।
इस दौरान बृजेश गुप्ता मधु राय रामा नंद यादव रजनी कांत पांडेय सतीश बिंद गंगा प्रसाद राजेंद्र गौतम दयाराम पटेल शिवेंद्र मिश्रा नवीन पाण्डेय सन्तोष तिवारी दिलीप यादव मदन लाल चंद्रवंश यादव श्रीकांत पाठक दीनदयाल विश्वकर्मा इंद्रजीत मिश्रा जुगल किशोर अनिल श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।

