ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सिविल बार एसोसिएशन चुनाव : वीरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष और आशुतोष मिश्र महामंत्री निर्वाचित, समर्थकों ने मनाया जश्न

चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। देर रात आए परिणामों के बाद डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष और आशुतोष मिश्र महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया।

 

सिविल बार के लिए मतदान की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह से प्रारंभ हुई। मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शाम को मतों की गिनती शुरू हुई। देर रात मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई। इस बार अधिवक्ताओं ने डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह और आशुतोष कुमार मिश्र पर अपना भरोसा जताया है। परिणाम आते ही कचहरी परिसर नारों से गूंज उठा और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

 

अध्यक्ष पद  पर डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह की एकतरफा जीत

​अध्यक्ष पद के मुकाबले में डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने प्रतिद्वंदियों को भारी अंतर से पछाड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की। ​डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह: 1141 वोट (विजेता), ​मनोज कुमार सिंह को 729 वोट और ​सुरेंद्र प्रताप सिंह को 90 वोट मिले। ​डॉ. वीरेंद्र प्रताप ने 412 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की।

 

महामंत्री पद पर आशुतोष कुमार मिश्र ने मारी बाजी

​महामंत्री पद पर चल रहा चौतरफा मुकाबला अंततः आशुतोष कुमार मिश्र के पक्ष में रहा। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी सत्यप्रकाश को पीछे छोड़ते हुए जीत का परचम लहराया। ​आशुतोष कुमार मिश्र को 742 वोट (विजेता), ​सत्यप्रकाश को 449 वोट, ​अरुण मिश्र को 418 वोट और ​संदीप यादव को 368 वोट हासिल हुए।

 

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला

इसी प्रकार ​कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कांति भूषण और अनिल मौर्य निर्वाचित हुए। ​कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए भी मुकाबला काफी कड़ा रहा, जिसमें मामूली अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ। ​कांति भूषण सिंह को 999 वोट (निर्वाचित), ​अनिल मौर्य को 839 वोट (निर्वाचित) और ​अनिल कुमार को 818 वोट मिले।

 

Back to top button
error: Content is protected !!