ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पीडीडीयू नगर में छठ पूजा की धूम, सूर्यदेव के वाहन रूपी सात घोड़ों ने नगर में किया भ्रमण, सूर्य मंदिर में पूजन और मंत्रोच्चार के बाद किए गए रवाना

चंदौली। दीपावली के बाद अब छठ की धूम है। शनिवार को नहाय-खाय के साथ महापर्व की शुरुआत हुई। पीडीडीयू नगर में सूर्योपासना के महापर्व को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। मानसरोवर तालाब से सूर्यदेव मंदिर से भगवान भाष्कर के वाहन रूपी सात घोड़े विधिविधान से पूजन-अर्चन के बाद रवाना किए गए। घोड़ों ने नगर में भ्रमण किया।

 

शनिवार दोपहर मानसरोवर पोखरा स्थित सूर्य मंदिर से इन सजे-धजे घोड़ों को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजन और आरती कर उन्हें गुड़-चना खिलाया गया। श्री श्री सूर्य देव मंदिर के संस्थापक कृष्ण गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर इस सवारी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। नगर के विभिन्न इलाकों और कॉलोनियों से गुजरने के बाद घोड़ों की सवारी वापस सूर्य मंदिर पर आकर संपन्न हुई।

 

छठ पूजा समिति के संस्थापक अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता ने बताया कि यह परंपरा वर्ष 2005 से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि सूर्यदेव के रथ के प्रतीक इन घोड़ों की पूजा और नगर भ्रमण कराने से छठ व्रत निर्विघ्न रूप से संपन्न होता है। महिलाओं ने भी घोड़ों को गुड़-चना खिलाकर आशीर्वाद की कामना की।

 

इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में आदित्य चौहान, निखिल गुप्ता, मुकंद चौहान, कुमार नंद, अजीत ईमानदार, डब्लू, आयुष कुमार, दिव्यांशु, श्रीकांत गुप्ता, राकेश सिंह, अनिल यादव, सुमित कुमार, अनुज कुमार, अमन कुमार, दीपक कुमार, युवराज, मृदुल तिवारी, जितेंद्र प्रताप, अनिल यादव, प्रवेश कुमार, अशोक कुमार, कुंदन शर्मा, डॉ. बासु, विक्की चौहान, गोलू जैसवाल और प्रिंस पांडे आदि रहे।

Back to top button