ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बहरीन में आयोजित एशियन यूथ गेम्स में चंदौली के लाल ने किया कमाल, 55 किलो भारवर्ग में जीता गोल्ड मेडल

चंदौली। बरहीन में आयोजित एशियन यूथ गेम्स में जिले के लाल ने कमाल किया है। देश का प्रतिनिधित्व करते हुए चंदौली के जयवीर सिंह ने 55 किलो भारवर्ग कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में दुनिया के 55 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

 

बहरीन 28 से 30 अक्टूबर तक एशियन यूथ गेम्स का आयोजन किया गया था। इसमें चंदौली के जयवीर सिंह ने कुश्ती में 55 किलो भार वर्ग भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अन्य देशों के पहलवानों को धूल चटाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

 

जयवीर के पिता जय सिंह पीडीडीयू नगर में दूरसंचार विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जयवीर ने बताया कि उनके प्रारंभिक कोच उनके पिता ही है। उन्होंने अपना मेडल देश के जवानों को समर्पित किया। उनकी इस सफलता पर पंचम राम, रवि कुमार, रविंद्र कुमार, सकलैन हैदर, संतोष पहलवान, मनोहर पहलवान आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Back to top button