ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज :  अहरौरा में खदान में गिरने से चकिया निवासी मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

चंदौली। मिर्जापुर के अहरौरा में खदान में गिरने से चंदौली के चकिया निवासी मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक को धक्का देकर खदान में गिराकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।

 

चकिया के मुबारकपुर गांव निवासी जय सिंह ऊर्फ गोलू यादव (32 वर्ष) अहरौरा में खदान में काम करता था। बताया जा रहा कि गोलू रोज की तरह काम पर गया था। वहां अचानक खदान में फिसलकर गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक को धक्का देकर खदान के गड्ढे में गिराने का आरोप लगाया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।

Back to top button
error: Content is protected !!