ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चकिया बार के अध्यक्ष बने बृजेश, अखिलेश महामंत्री

चंदौली। चकिया बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सोमवार को मतदाताओं ने अध्यक्ष व महामंत्री के चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । पंजीकृत 244 अधिवक्ताओं में से 239 ने मतदान में भाग लिया। इसमें अध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार सिंह 123 मत पाकर 33 वोटों से विजयी घोषित किए गए। निकटतम प्रतिद्वंदी श्याम नारायण मौर्य को 90 व शिव पूजन पटेल को मात्र 26 वोट मिले। वहीं महामंत्री पद पर 136 मत पाकर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव 35 वोटों से विजेता घोषित किए गए। सीधी टक्कर में श्री कृष्ण रंजन चंद्रमा यादव को 101 मत मिले । परिणाम की घोषणा होते ही समर्थको नें निर्वाचित पदाधिकारी को फूलमालाओं से लाद दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!