ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : भाजपाइयों ने वन नेशन वन इलेक्शन अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, बताई खूबियां  

चंदौली। मुख्यालय स्थित बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। इसमें वन नेशन वन इलेक्शन” अभियान को लेकर चर्चा हुई। वहीं आगामी 7 सितम्बर को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन की तैयारी की रणनीति बनाई गई। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अभियान की भावी रूपरेखा पर चर्चा की।

 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे बीजेपी जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव वर्तमान समय की आवश्यकता है। यह व्यवस्था भारत को शीघ्र ही विकसित राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ाएगी।” क्षेत्रीय सह संयोजक कुंदन सिंह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि अंबेडकर हमेशा चाहते थे कि देश में चुनाव एक साथ हों। उन्होंने याद दिलाया कि स्वतंत्रता के बाद 1952, 1957, 1963 और 1969 में देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए गए थे, लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार ने इस परंपरा को तोड़ दिया।

 

जिला संयोजक आशुतोष तिवारी हर्षित ने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले में छात्र पंचायत, यूथ पार्लियामेंट और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनका मानना है कि वन नेशन वन इलेक्शन” से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बची हुई धनराशि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों पर खर्च की जा सकेगी।

 

पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शैलेन्द्र पाण्डेय ‘कवि’ ने कहा कि लगातार चुनाव होने से देश की आर्थिक व्यवस्था पर गहरा असर पड़ता है। यदि चुनाव एक साथ होंगे तो करोड़ों रुपये की बचत होगी और उस राशि का उपयोग सरकार कल्याणकारी योजनाओं में कर सकेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि प्रशासनिक दक्षता और राजनीतिक स्थिरता के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

बैठक के अंत में यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि चंदौली जिले का हर भाजपा कार्यकर्ता और छात्र नेता अभियान को गाँव-गाँव और जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। कार्यकर्ताओं ने यह भी संकल्प लिया कि वन नेशन वन इलेक्शन” की अवधारणा को जनता तक सरल भाषा में समझाकर व्यापक जनसमर्थन जुटाया जाएगा। मीटिंग में क्षेत्रीय सह संयोजक कुंदन सिंह, सह संयोजक विपुल शुक्ला, जिला सह संयोजक विकास राय, विशाल जायसवाल, राहुल सिंह, जैनेन्द्र राम, दिलीप सोनकर, अभिषेक जायसवाल, चाहत सिंह आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!