चंदौलीदेश भक्तिराज्य/जिला

Chandauli news: भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में किया ध्वजारोहण, जगी देशभक्ति की अलख

चंदौली। 78वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी व चकरिया में विद्यालय प्रबंधक व भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने ध्वजारोहण करके देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि देश को आजाद कराने में मां भारती के कई वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया। आज उन वीर सपूतों को हम सब श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। भारतवर्ष में हमें आजादी हमारे महापुरूषों ने अंग्रेजी हुकूमत की तमाम यातनाओं को झेल कर दिलाई है। इसे याद रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अद्वितीय त्याग और अटूट समर्पण के साथ सर्वाेच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को आज स्मरण कर उन्हें नमन करने का दिन है।

इस मौके पर प्रिंसिपल अरविंद मिश्रा, विभा सिंह, संतोष सिंह, आर एन त्रिपाठी, वैभव त्रिपाठी, अखिलेश तिवारी, बसंती सिंह, मीरा गुप्ता, संगीता सिंह, मुमताज अंसारी, अजय कुमार अकेला, अभिलाषा, रुकैया, अंजली त्यागी, सूरज पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!