ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल

चंदौली। सदर कोतवाली के पड़या गांव के समीप रविवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक दीवार से टकरा गई। घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वही एक युवक की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

खुरूहजा गांव निवासी इंदल यादव 32 वर्ष, रितिक सिंह 38 वर्ष व नीति मौर्या 45 वर्ष बुलेट से कहीं जा रहे थे। बबुरी मार्ग पर पड़या गांव के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने इंदल यादव को मृत घोषित कर दिया। वही निती मौर्य की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।

 

रितिक सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पड़या गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!