ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1.68 करोड़ की शराब बरामद, होली पर खपाने के लिए पंजाब से ले जाई जा रही बिहार, तस्कर गिरफ्तार  

चंदौली। अलीनगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नेशनल हाईवे पर सिंघीताली के पास ट्रक से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। तस्कर ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे शराब छिपाकर ले जा रहे थे। होली पर खपाने के लिए पंजाब से बिहार शराब भेजी जा रही थी। बरामद शराब की कीमत 1.68 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बरामदगी और गिरफ्तारी के बाबत जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि होली पर शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अलर्ट है। पुलिस को सूचना मिली कि तस्कर भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर बिहार जाने की फिराक में हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर व स्वाट/सर्विलांस टीम ने घेरेबंदी कर सिंघीताली के पास चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद ट्रक आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने पुलिस टीम को कुचलते हुए भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मियों ने खुद का बचाव करते हुए थोड़ी दूर आगे जाने पर घेरकर पकड़ लिया। ट्रक संख्या RJ14GL7458 से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 9199.8 लीटर) बरामद की गई। गिरफ्तार चालक की पहचान मल्लाराम पुत्र वागाराम निवासी ग्राम रानी गाव कल्ला थाना सदर बाड़मेर जिला बाड़मेर राजस्थान के रूप में हुई।

गिरफ्तार ट्रक चालक ने बताया कि उसे किसी भी कीमत पर अवैध अग्रेजी शराब से भरी ट्रक को बिहार पहुचाना था, जिसके लिए मुझे अच्छी कीमत मिलती है बिहार में शराब पर बन्दी है इसलिए पंजाब से सस्ते दाम पर शराब खरीद कर बिहार में ले जाकर ऊचे दामो पर बेचते है जिससे हमे काफी मुनाफा होता है। इस समय होली आने वाली है और बिहार में और अधिक दामो पर ये शराब बिकेगी। इसलिए मेरे द्वारा ट्रक को आप सभी के ऊपर चढ़ाते हुए भागने का प्रयास किया गया।

 

पुलिस टीम में अलीनगर एसओ के साथ ही थाने के एसआई अनिल कुमार यादव, अमित कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बच्चा सिह, कांस्टेबल आकाश सिंह, राहुल खरवार, प्रवेश कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी के साथ ही टीम में उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, हेडकांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, राणाप्रताप सिंह, रामानन्द यादव, विजेन्द्र कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, आनन्द सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, मन्टू सिंह, कांस्टेबल अजीत सिंह, नीरज कुमार मिश्रा, मनीष कुमार, संदीप कुमार शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!