ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बलुआ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय गोतस्कर को पकड़ा, काफी दिनों से थी तलाश

चंदौली। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और शातिर अंतरराज्यीय गोतस्कर को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

पुलिस टीम ने सोमवार को टेढ़ी पुलिया, वहद ग्राम सराय के पास से शातिर तस्कर गणेश उर्फ कंशी उर्फ मंगरू पुत्र लालजी राम निवासी ग्राम करजरा, थाना धीना को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा तथा एक कारतूस बरामद किया गया।

 

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह गोतस्करी के दौरान लोगों को डराने-धमकाने और अपनी सुरक्षा के लिए अवैध असलहा अपने पास रखता था। उसने बताया कि यह असलहा उसने बिहार में एक व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लंबा है।

 

अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उप निरीक्षक रविकान्त चौहान, हेड कांस्टेबल कादिर खान तथा कांस्टेबल रोहित यादव शामिल रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!