ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन

चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी ने किसानों की समस्या सुना। कहा कि अधिकारी अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।
उप निदेशक कृषि भीमसेन ने पिछले माह किसान दिवस में किसानों की ओर से की गई शिकायतों के निस्तारण के संबंध में उपस्थित किसानों के समक्ष बताया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक जिलाधिकारी ने सुना और कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों को सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

किसानों की ओर से शिकायत की गई कि जंगली नीलगायों की ओर से फसलों को नुकसान किया जा रहा है इसकी व्यवस्था की जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीक और सरकारी अनुदान का सही समन्वय आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों और अधिकारियों के आपसी समन्वय से कृषि से आय में वृद्धि होगी। जनपद में ऐसे किसानों की जरूरत है जो कृषि से अपनी आय में वृद्धि किए हों जिससे जनपद के अन्य किसान प्रेरित होकर कृषि के क्षेत्र में आगे आए। जिलाधिकारी ने कृषि से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और किसानों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। बताया कि ​प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें कृषि विभाग शिविर लगाकर पूर्ण कराए ताकि किसी भी पात्र किसान की किस्त न रुके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 7 कार्य दिवसों के भीतर सुनिश्चित करें।जनपद के प्रगतिशील किसानों से कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधित बैंकों के माध्यम से मिलने वाले ऋण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी। किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुँचे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसानों के शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं अन्यथा की स्थिति में लम्बित शिकायतों पर किसानों की ओर से यदि पुनः शिकायत की गई तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

किसान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशासी अभियंता चन्द्र प्रभा, विद्युत व नलकूप, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!