
चंदौली। होली पर मुनाफाखोरी के चक्कर में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी बढ़ गई है। इसकी शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को पीडीडीयू नगर में छापेमारी की। उस दौरान जीटीआर ब्रिज के पास वाहन पर लादकर ले जाया जा रहा 15 क्विंटल खोवा पकड़ा। जांच के बाद खोवा नष्ट कराने की बात कही गई।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि मुगलसराय खोवा मंडी में सोनभद्र, बिहार समेत दूसरे स्थानों से भारी मात्रा में मिलावटी खोवा बिक्री के लिए आ रहा है। शिकायत के बाद छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 15 क्विंटल खोवा पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि खोवा जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में खाद्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। टीम जिले में लगातार छापेमारी कर रही है। शिकायत के बाद टीम मुगलसराय धमकी। इस दौरान भारी मात्रा में खोवा पकड़े जाने की सूचना के बाद दुकानदारों में खलबली मची रही।

