
चंदौली। विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। कहा कि सरकार हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वेतन कम होने के कारण भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। बताया कि हम सभी लोग सरकार के हर कार्य में ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ सहयोग करते हैं। सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भी हम लोगों की ड्यूटी लगाई जाती है। मानदेय कम मिलने से हम लोगों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। आशा कार्यकर्ताओं ने वेतन बढ़ाने की मांग सरकार से की। इस मौके पर बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

