
चंदौली। अधीक्षण अभियंता जसमीर सिंह ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित विद्युत उप केंद्र का निरीक्षण किया और अधीनस्थों के साथ बैठक की। उपकेंद्र पर सुरक्षा के लिए लगाए गए बाल्टी में बालू नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लाइनमैनों को निर्देश दिया कि होलिका के पर्व पर सतर्क रहें।
उन्होंने कहा कि बिजली के ढ़ीले तार को ठीक किया जाए और होलिका के ऊपर से गुजरने वाले तार को हटा दिया जाए। कहा कि लाइनमैन हमेशा हेलमेट का प्रयोग करेंगे और मोबाइल कॉल पर किसी प्रकार से शटडाउन नहीं दिया जाएगा। शट डाउन के लिए उपकेंद्र पर आवेदन और रजिस्टर में दर्ज करके हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद तार और अन्य मरम्मत के बाद उपकेंद्र पर पहुंचकर शटडाउन को वापस कराना होगा। एक्सईएन आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों को सचेत कर दिया गया हैं क्योंकि मानकों की अनदेखी करने से दुर्घटना की संभावना बन जाती हैं। एसडीएम मिथिलेश कुमार बिंद, जेई प्रमोद कुमार यादव, एसएसओ मनोज कुमार, सोमारू, अनिल, बिरबल मौजूद थे।

