ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सुभाष पार्क के पेड़ कटने पर आप जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी, कटे पेड़ की लकड़ी को दी श्रद्धांजलि

चंदौली। सुभाष पार्क में लगे पुराने पेड़ों को काटे जाने पर आप जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता संतोष पाठक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पार्क पहुंचकर कटे पेड़ की लकड़ी को श्रद्धांजलि दी। वहीं पेड़ काटने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

 

उन्होंने कहा कि सुभाष पार्क में कई पेड़, जो बहुत पुराने थे, उन्हें भी ठेकेदार ने काट दिया। पेड़ ऑक्सीजन और छाया देते थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का सुभाष पार्क एकमात्र ऐसा पार्क है, जहां हमारे बड़े बुजुर्ग सुबह शाम आकर ताजी हवा लेते थे। हमारे नगर के बच्चे आकर खेलते हैं। यहां पेड़ों की छाया में बैठनें पर सुकून मिलता था। परंतु कमीशनखोरी के चक्कर में पहले से ही सुन्दर रहे सुभाष पार्क को सुन्दरीकरण के नाम पर उजाड दिया गया। यहां बेवजह कमीशन के चक्कर में पहले पेडो को काटकर फौव्वारा को ढहाकर पानी टंकी बनवा दी। फिर से पेड़ों को काटकर वहां फौव्वारा बनाया जा रहा। इससे सुभाष पार्क की नेचुरल ब्यूटी समाप्त हो चुकी है। बाद में फूलों के पौधे लगाए भी जाते हैं, तो फूल सिर्फ सुंदरता देते हैं, ऑक्सीजन या छाया नहीं दे सकते हैं। कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोगों ने दम तोड़ दिया। पेड़ ऑक्सीजन के सबसे बड़े स्रोत होते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से सुभाष पार्क के पेड़ों को काटने का आदेश देने वालों पर वन व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा कराने की मांग की। चेताया कि यदि मांग पर विचार नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!