ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: भट्ठी में झोंक दिया गया 5.28 कुंतल गांजा, चंदौली पुलिस का ऑपरेशन दहन’

चंदौली। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत चन्दौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 528.172 किलोग्राम अवैध गांजा को नष्ट कर दिया। यह गांजा जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 40 मुकदमों से संबंधित था।

 

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अवैध गांजा का विनष्टीकरण थाना मुगलसराय क्षेत्र के औद्योगिक नगर स्थित गणेश प्लाई फैक्ट्री के एंसीलेटर (भट्ठी) में किया गया। इस दौरान पर्यावरण मानकों का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि प्रक्रिया सुरक्षित और नियमों के अनुरूप पूरी हो सके।

 

अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा सहित संबंधित थानों के प्रभारी और विधिक समिति के सदस्यों की उपस्थिति में विनिष्टिकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा, बल्कि समाज में कानून के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!