ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : किन्नरों के मकान में बम ब्लास्ट करने वालों पर कसा पुलिस का शिकंजा, 25-25 हजार के ईनामी हुए मुख्य आरोपी अभिषेक और विकास

चंदौली। बलुआ थाना के मोहरगंज में किन्नरों के घर ब्लास्ट में शामिल रहे दो मुख्य आरोपितों अभिषेक सिंह और विकास सिंह पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। किन्नरों के घर में आधी रात भीषण ब्लास्ट हुआ था। इसमें मकान की एक दीवार गिर गई थी। वहीं तीन मंजिला इमारत दहल उठी थी।

 

पुलिस के अनुसार, अभिषेक और विकास पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं और हाल ही में जेल से छूटने के बाद उन्होंने इस बम धमाके की वारदात को अंजाम दिया। किन्नरों के घर पर हुए इस धमाके से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी और लोगों में भय का माहौल बन गया था। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।

 

घटना के बाद पुलिस ने कुछ आरोपितों को पकड़कर पूछताछ की। हालांकि मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज किन्नरों ने बलुआ थाना का घेराव किया था। वहीं चहनियां में चक्काजाम कर जमकर हंगामा किया था। ऐसे में पुलिस ने मुख्य आरोपितों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किय़ा है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मुख्य आरोपित अभिषेक सिंह और विकास सिंह पर ईनाम घोषित किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!