ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली न्यूज: 25,000 का ईनामी अशोक यादव गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

चंदौली। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सकलडीहा पुलिस ने मंगलवार की शाम भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से ₹25,000 के इनामी और वांछित गौतस्कर अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था।

  • पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांघे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में यह गिरफ्तारी की गई।

मामला क्या है

31 जुलाई 2025 को अशोक कुमार यादव अपने महिन्द्रा पिकअप वाहन (संख्या UP67AT 9879) में चार गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक वध हेतु बिहार ले जा रहा था। इस दौरान वाहन पकड़ा गया और गैंग का सदस्य आकाश कुमार गिरफ्तार हुआ था, लेकिन अशोक फरार हो गया था।

आरोपी अशोक कुमार यादव (35 वर्ष), निवासी पट्टी हुसैनपुर, थाना बलुआ, चंदौली पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

आपराधिक इतिहास

  1. मु.अ.सं. 137/2025 – गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना सकलडीहा, चंदौली
  2. मु.अ.सं. 160/2018 – SC/ST Act व मारपीट के आरोप, थाना बलुआ, चंदौली
  3. मु.अ.सं. 137/2025 – विभिन्न धाराएं, थाना सैदपुर, गाजीपुर

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  • थानाध्यक्ष अतुल कुमार
  • उपनिरीक्षक संतोष कुमार तिवारी
  • हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव
  • कांस्टेबल प्रश्विन कुमार दुबे
  • कांस्टेबल संदीप यादव
  • कांस्टेबल रोहित गोंड

पुलिस ने बताया कि आरोपी आर्थिक लाभ के लिए अपनी पहचान छुपाकर गुप्त रूप से पशुओं की तस्करी करता था। फिलहाल उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!