ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: सकलडीहा विधानसभा में तीन करोड़ की लागत से बनेंगी तीन नई सड़कें, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को होगी सहूलियत

चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में तीन करोड़ की लागत से तीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने इन सड़कों के निर्माण के लिए प्रयास किया था। सड़कों के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल चुकी है।

 

विधायक ने बताया कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और आवागमन की समस्या को देखते हुए इन सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य सकलडीहा के हर गांव को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है। इन सड़कों के बनने से हज़ारों ग्रामीणों का सफर आसान होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

 

इन सड़कों का होगा निर्माण

1.8 किलोमीटर लंबे माटी गांव अमर शहीद सिंह स्मारक गेट से घूरा नोनार ड्रेन तक 85.82 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 4 लाख रुपये बजट अवमुक्त कर दिया गया है। इसी तरह बसनी से बरसतिया तक 2.1 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण 106.02 लाख से कराया जाना है। इसमें 4.94 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। चहनियां धानापुर मार्ग से रमौली हेमनापुर विसुनपुरा तक 2.5 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण 131.83 लाख की लागत से कराया जाना है। इसमें 6.14 लाख अवमुक्त कर दिए गए हैं।

 

दर्जनों गांवों के ग्रामीण होंगे लाभान्वित

3 करोड़ 23 लाख 67 हजार की लागत से तीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनकी कुल लंबाई 6.40 किलोमीटर है। सड़कों के निर्माण से सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के माटीगांव, बसनी-बासरतिया, रमौली-हेमनापुर और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को सहूलियत होगी। लोक निर्माण की ओर से जल्द ही इन सड़कों का निर्माण शुरू कराए जाने की उम्मीद है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!