चंदौलीराजनीति

Chandauli News : सकलडीहा विधानसभा पहुंची पूर्व विधायक मनोज की गंगा कटान मुक्ति यात्रा, बोले, भाजपा सरकार विधानसभा के लोगों संग कर रही सौतेला व्यवहार

चंदौली। पूर्व विधायक व सपा नेता मनोज सिंह डब्लू की गंगा कटान मुक्ति यात्रा शनिवार को सकलडीहा विधानसभा पहुंची। इस दौरान उन्होंने दिया और निधौरा में नुक्कड़ सभा कर आमजन से संवाद स्थापित किया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सकलडीहा विधानसभा के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यहां सड़कें खराब हैं। वहीं बुनियादी सुविधाओं का भी टोटा है। भरोसा दिलाया कि यदि I.N.D.I.A. गठबंधन की सरकार बनी तो एक बार फिर चंदौली में सेना भर्ती शुरू होगी।

 

पूर्व विधायक ने गंगा कटान से हो रहे नुकसान का जिक्र किया। कहा कि यह एक ऐसी त्रासदी और आपदा है जो हर साल किसानों के खेत और मकान को निगल रही है। इस समस्या का समाधान शासन और स्थानीय प्रशासन के पास है, लेकिन इच्छा शक्ति के अभाव में समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। अब हालात ऐसे हैं कि गंगा का पानी बढ़ने और घटने के साथ ही तटिय के लोगों की धड़कन भी बढ़ जाती है। लोग डर के साए में अपना जीवन जी रहे हैं। यह यात्रा लोगों के इसी डर को हमेशा के लिए दूर करने निकली गई है। साथ लोगों के उन जख्मों पर मुआवजे और मदद का मरहम लगाने की मांग शासन प्रशासन से की जा रही है। हमारी मांग है कि प्रशासन कटान पीड़ितों के उनकी जमीन के बदले मुआवजा दे, और जो भूमिहीन हो चुके हैं उनके बदले में जमीन उपलब्ध कराया जाय। जिन ग्रामीणों के मकान कटान की जद में आ चुके हैं उन्हें सरकार आवास योजना से आच्छादित कर पक्का मकान मुहैया कराए। जैसा कि सरकार की मंशा है। गंगा कटान की इन्हीं जायज मांगों को लेकर पदयात्रा गांव गांव भ्रमणशील है। यह बात सत्ता पक्ष के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को रास नहीं आ रही है। यही वजह है कि पदयात्रा को रोकने और कुचलने के षड्यंत्र हर दिन हो रहा है। मुझ पर मुकदमें लादे जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। यात्रा प्रसहटा, दिया, सहेपुर मड़ई, निधौरा, बड़गांवा, नैढी, शेरपुर सरैयां, भुसौला, मारूफपुर, तिरगांवा होते हुए सरौली पहुंचा, जहां गंगा आरती के साथ ही यात्रा को अगले दिन के लिए स्थागित कर दिया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र यादव, लल्लन प्रसाद, रामदुलार, आरिफ,अनवर शाह, हीरा लाल, संतोष उपाध्याय, अमित पाण्डेय, अशोक सिंह, बृजेश सिंह, बबलू सिंह,बिनोद बिंद, राहुल मौर्या, सचिन कुशवाहा, अशोक द्विवेदी, अजीत गुप्ता,सिकालू राम, प्रभु सिंह, मृत्युंजय सिंह, राम सिंह, हरेंद्र गुप्ता,मोनू राय, जोगी मौर्य, बिक्कू बिंद आदि उपस्थित रहे। संचालन शशिकांत यादव ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!