fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli News: राजकीय महिला चिकित्सालय में सफाई अभियान, आम आदमी पार्टी की पहल

चंदौली। आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को डीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय परिसर में सफाई और जागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने चिकित्साधिकारी से मुलाकात कर वार्डों की साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रसूति वार्ड में साफ-सफाई संतोषजनक है और वहां भर्ती मरीजों ने भी अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। मरीजों ने बताया कि समय पर भोजन और फल भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस निरीक्षण में भरत यादव, सूलेमान, नामवर सहित कई लोग उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था नियमित रूप से जारी रखी जाए। अभियान का उद्देश्य अस्पताल को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाए रखना है, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। आम आदमी पार्टी आम जनमानस की समस्याओं के समाधान को लेकर कटिबद्ध है।

Back to top button