fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli News: चहनियां भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए 12 ने की दावेदारी

चंदौली। भाजपा चहनियां के मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर सोमवार को पार्टी  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक कैंप कार्यालय पर हुई। अध्यक्ष पद के लिए 12 लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। अब तक 12 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। जिनमें आनंद सिंह, जयशंकर जायसवाल, सूरत सिंह, घनश्याम तिवारी, श्याम सुंदर मौर्य, नंद गोपाल राजभर, मनोज पांडे, शशि कला पांडे, सोनी सिंह, संजीव मिश्रा, आलोक सिंह और राकेश पांडे शामिल हैं।

मंडल चुनाव अधिकारी हृदय नारायण तिवारी ने बताया कि सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र सही तरीके से जमा किया है और अब उनकी पात्रता की जांच की जाएगी। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इनमें उदय प्रताप सिंह, पप्पू, राजेंद्र पांडे, बनवारी पांडे, जयप्रकाश सिंह, मुरली मनोहर सिंह, लाल बहादुर सिंह, संजय सिंह, संजय मिश्रा और मुस्ताक अहमद शामिल थे। बठक हुईहेतु एक महत्वपूर्ण बैठक लोकमंगल पब्लिक स्कूल चहनियां में आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने की, जबकि संचालन का कार्य सदस्यता प्रमुख रामदयाल साहनी ने किया।

 

Back to top button