चंदौली

Chandauli News : चंदौली में स्वास्थ सेवाओं की बेहतरी को केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय की बड़ी पहल, मिलेगी दो बड़ी योजनाओं की सौगात

चंदौली। एक साल में जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।  मेडिकल कालेज का निर्माण तेजी से चल रहा है। वहीं महेवां में लेबल-2 ट्रामा सेंटर के लिए भी सरकार ने 14 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। ट्रामा सेंटर में पांच आईसीयू बेड होंगे। पूरे यूपी में हाईवे पर बनने वाला यह पहला एल 2 ट्रामा सेंटर होगा। केंद्र सरकार का नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर भारी उद्योग मंत्री और सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने जनपदवासियों को यह भरोसा दिलाया।

 

उन्होंने कहा कि 63 करोड़ की लागत से नारायणपुर पंप कैनाल के सभी 14 पंप बदले गए। ताकि नहरे पूरी क्षमता के साथ संचालित हो सकें और टेल तक पानी पहुंचे। महेवा में बनने वाले लेबल-2 ट्रामा सेंटर के लिए 14 करोड़ स्वीकृत हो चुके हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। यह दस बेड का ट्रामा सेंटर होगा। इसमें पांच आईसीयू व पांच सामान्य बेड होंगे। बताया कि ब्रिज एंड रूट सीआरएस फंड से 62 लाख जारी किए गए हैं। इसमें चंदौली लोकसभा के लिए डेंटल वैन क्रय की जाएगी। बीएचयू के चिकित्सकों और कर्मचारी इसका संचालन करेंगे। वैन गांव-गांव जाकर लोगों का इलाज करेगी। उन्हें दांत की बीमारी के लिए जागरूक किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!