fbpx
चंदौलीप्रशासन

Chandauli News : अब सड़कों पर व खेतों में नहीं दिखेंगे बेसहारा गोवंश, शासन के निर्देश पर दो माह तक चलेगा विशेष अभियान, डीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश

चंदौली। बेसहारा गोवंश अब सड़कों पर भ्रमण करते नहीं दिखेंगे। किसानों की फसल भी सुरक्षित रहेगी। इसको लेकर शासन ने गंभीरता दिखाते हुए गोवंश संरक्षण के लिए दो माह तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसको लेकर जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर 1 नवंबर से 31 दिसम्बर तक 60 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गोवंश संरक्षण की कार्रवाई की जाएगी।  बताया कि शासन से प्राप्त निर्देश पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जनपद में अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए गो-संरक्षण केन्द्रों की स्थापना करने और गोवंश के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गोवंश की देखभाल के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चारा, भूसा, टीनशेड, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं उपचार आदि के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

Back to top button