चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली: रक्षा मंत्री के गांव के प्रधान को सपा में मिली अहम जिम्मेदारी

चंदौली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चकिया ब्लाक स्थित गांव भभौरा के प्रधान अवधेश यादव को समाजवादी पार्टी ने जिला संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति पर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने जिला सचिव नियुक्त किया है। इंजीनियर अवधेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में आस्था और विश्वास रखते हुए संगठन को मजबूत करूंगा। आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर उन्हें दोबारा सीएम बनाने के लिए हर संभव योगदान दूंगा। कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी सरकार बनेगी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त, समाजवादी पेंशन, छात्र एवं छात्राओं को लैपटॉप, कन्या विद्याधन आदि योजनाओं की बहाली होगी और प्रदेश खुशहाल होगा। इंजीनियर अवधेश यादव के जिला सचिव मनोनीत होने पर गांव में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चकिया विधानसभा पार्टी कार्यालय पर इंजीनियर अवधेश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया

Back to top button
error: Content is protected !!