fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः लिट्टी, चोखा खाएंगे डीएम को पत्रक देकर ही जाएंगे, सपाइयों ने कलेक्ट्रेट के बाहर फूंक दिया अहरा

चंदौली। सपाइयों ने कलेक्ट्रेट के बाहर डेरा डाल दिया है। पत्रक लेने डीएम खुद नहीं आए तो आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने ऐलान कर दिया कि जब तक डीएम नहीं आएंगे तब तक वे कलेक्ट्रेट से नहीं जाएंगे। कार्यकर्ता टस से मस होने के मूड में नजर नहीं आ रहे। उपली सुलगा दी है और चिट्टी चोखा बनाने में जुट गए हैं। दर्जनों कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।


लखीमपुर खीरी घटना के बाद किसानों से मिलने जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज सपाइयों ने जिले में हल्ला बोल लिया। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यालय पर धरना दिया। सरकार के खिलाफ भड़ास निकालने के बाद डीएम को पत्रक देने कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों का आक्रोश तब और बढ़ गया जब डीएम पत्रक लेने नहीं आए। कार्यकर्ताओं ने भी ठान लिया है कि पत्रक तो डीएम को ही सौपेंगे। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर डटे हुए हैं। भोजन का प्रबंध भी कर लिया गया है। लिट्टी चोखा बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पूर्व विधायक ने कहा कि भले ही लिट्टी चोखा जाएंगे लेकिन पत्रक डीएम को देकर ही जाएंगे। सपाई आंदोलन से नहीं घबराते। पार्टी का जन्म ही आंदोलन से हुआ है।

Back to top button