ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : शिवदासीपुर में बही भक्ति की अविरल धारा, मां काली मंदिर में नौ दिवसीय मानस सम्मेलन

चंदौली। धानापुर क्षेत्र के शिवदासीपुर गांव में बुधवार से भक्ति, आस्था और आध्यात्म का भव्य संगम शुरू हो गया है। मां काली मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय मानस सम्मेलन का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। यह आयोजन 26 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।

 

सम्मेलन के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामायण का पावन पाठ किया जाएगा। वहीं शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा का दिव्य प्रवाह बहेगा। श्रद्धालु गया पीठाधीश्वर युवराज स्वामी के श्रीमुख से कथा का रसास्वादन करेंगे। उनके ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों से पूरा वातावरण राममय हो उठेगा।

 

आयोजन स्थल पर शंखनाद, चौपाइयों का पाठ और जयकारों की गूंज से मंदिर प्रांगण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है। गांव के लोग इसे केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक मान रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजक समिति ने आसपास के ग्रामीणों और भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

 

समिति में अजय तिवारी, रोहित तिवारी, सुनील मिश्रा ‘सोनू प्रधान’, सत्येंद्र त्रिपाठी, विकास मिश्रा, अविनाश, देवेश मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, दीपक मिश्रा, रजनीकांत मिश्रा, पवन मिश्रा और केशनाथ प्रजापति सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!