ख़बरेंचंदौली

ADG की टीम ने अलीनगर में चार ठिकानों पर की छापेमारी, छह धराए, एक हजार लीटर तेल, उपकरण बरामद

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में तेल चोरी के संगठित नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। एडीजी पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने अलीनगर क्षेत्र में चार ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान 6 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए एक हजार लीटर तेल और टैंकरों से तेल चोरी में इस्तेमाल होने वले उपकरण बरामद किए। कार्रवाई से तेल चोरी के नेटवर्क से जुड़े आरोपियों में खलबली मच गई।

 

अलीनगर थाना क्षेत्र में टैंकरों से तेल चोरी की शिकायतें एडीजी तक पहुंची थी। सूचना मिली थी कि अलीनगर क्षेत्र में टैंकरों से अवैध तरीके से तेल निकालकर उसे ड्रमों में संग्रहित किया जा रहा है और बाद में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस निदेशक वाराणसी के निर्देश पर सात सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया। इंस्पेक्टर भैरव नाथ यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक हजार लीटर से अधिक चोरी का तेल बरामद किया गया, जबकि छह लोगों को हिरासत में लिया गया।

 

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तेल, तेल चोरी में प्रयुक्त उपकरण, दो टैंकर, एक ऑल्टो कार और एक वैगनआर कार बरामद की। दोनों कारों से ड्रम मिले। पुलिस ने दानिश, राकेश चौहान, असलम, पंकज, गुड्डू यादव, कमलेश यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले काफी दिनों से टैंकरों से तेल चोरी के क्रियाकलाप से जुड़े थे। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

 

Back to top button
error: Content is protected !!