चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चकिया में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन, लिया 2027 चुनाव जीतने का संकल्प

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन के अवसर पर चकिया नगर स्थित आदित्य पुस्तकालय में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। पूरा परिसर “अखिलेश यादव जिंदाबाद” और “2027 में सपा सरकार” जैसे नारों से गूंज उठा। वक्ताओं ने अखिलेश यादव को जननायक बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उनका कार्यकाल उत्तर प्रदेश के विकास का प्रतीक है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने कहा, “अब समय आ गया है कि हम एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करें और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं। सपा नेता अश्वनी सोनकर ने कहा, “अखिलेश यादव सिर्फ एक नेता नहीं, एक विचारधारा हैं। वे युवाओं, किसानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की आवाज हैं। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में 2027 के चुनाव में सपा को प्रचंड बहुमत दिलाकर अखिलेश यादव को फिर मुख्यमंत्री बनाने की शपथ ली।

इस मौके पर प्रभु नारायण यादव, लल्लु यादव, विनोद सोनकर, मुस्ताक अहमद खान, अजय गुप्ता, रवि प्रकाश चौबे, मनोज यादव, बब्बन सिंह यादव, विभूति नारायण यादव, त्रिलोकी पासवान, उस्मान गनी बबलू, और महबूब आलम मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!