fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः बारिश में भरभरा कर गिर पड़ा कच्चा मकान, मलबे में दब गई गरीब की गृहस्थी

चंदौली। लगातार हो रही बारिश गरीबों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। सदर विकास खंड के ऐलही गांव में शनिवार को बारिश के चलते कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। संयोग अच्छा था कि उस वक्त घर में कोई नहीं था। हालांकि गरीब की गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया।

ऐलही गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद मजदूरी करते हैं। शनिवार को वह काम पर गए थे और पत्नी व बच्चे कच्चे घर से सटी मड़ई में थे। अपराह्न अचानक कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। गरीब की घर-गृहस्थी का सारा सामान मिट्टी में दब गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मिलकर कुछ सामान बाहर निकाला। जितेंद्र का परिवार दिन में तो मड़ई में रहता है लेकिन रात को परिवार के सदस्य कच्चे मकान में ही सोते थे। संयोग अच्छा था कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गरीब परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!