fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली में गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार, भाजपा के ये नेता बने किसानों के मददगार

चंदौली। देर आए दुरुस्त आए…। जी हां लचर व्यवस्था और कोरोना के चलते सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद प्रभावित हुई तो सरकार, सरकारी मुलाजिमों सहित सत्ता पक्ष के नेताओं पर उंगली उठने लगी। बहरहाल देर से ही सही लेकिन अब केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया में तेजी आने से किसानों ने राहत की सांस ली है। भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि भी सक्रिय होकर केंद्रों का चक्रमण कर रहे हैं ताकि खरीद में आ रही दिक्कतों का फौरी समाधान कराया जा सके। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सकलडीहा विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी और पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह भी केंद्रों पर मुस्तैदी के साथ डटे नजर आ रहे हैं। गुरुवार कोे भी मंडी समिति का निरीक्षण कर खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली।
भाजपा नेताओं ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय की पहल पर पर चंदौली जिले में मंडी सहित 25 केंद्रों पर नए कांटे लगाए गए हैं। यानी अब दो कांटों से खरीद हो रही है। जिले में सभी कांटे पूरी तरह से चालू हंै। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, वरिष्ठ नेता सूर्यमुनि तिवारी और पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने मंडी समिति का जायजा लिया और डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव से खरीद प्रक्रिया के बाबत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में भी सभी कांटे पूरी तरह से चालू मिले और किसानों की खरीद हो रही थी। नेताओं ने कहा की भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहती है। अब चंदौली के किसान जिले में कहीं भी अपना अनाज आसानी से बेच सकते हैं। इस दौरान दिनेश मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, संतोष तिवारी, ओमप्रकाश मौर्या, प्रदीप चाौहान, संजय राजभर, सूरज पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!