fbpx
क्राइमचंदौली

Chanduali News : पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी के फंदे से झूलकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। चकिया कोतवाली के गांधीनगर में बुधवार को विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की मानें तो पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसके बाद पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाया।

 

गांधीनगर निवासी राशिद का सैलून है। बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी रेहाना से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद राशिद सैलून चला गया। इसके बाद रेहाना ने 10 रुपये देकर दोनों बेटों को जलेबी खाने के लिए बाहर भेज दिया। इसी दौरान रस्सी के सहारे झूलकर जान दे दी। बच्चे वापस घर लौटे तो मां को फांसी के फंदे से झूलता देख दौड़कर सैलून पर पहुंचे और पिता को घटना की जानकारी दी। राशिद भागकर घर पहुंचा, लेकिन तब तक रेहाना की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!