fbpx
चंदौलीपंचायत चुनावराज्य/जिला

चंदौलीः प्रत्याशियों की करवट बदलते कटेगी रात, कल सजेगा सिर पर ताज, ऐसे होगी मतगणना

चंदौली। रविवार को मतगणना के साथ ही गांव की सरकार भी चुनी जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पहले मतपत्रों का बंडल बनाया जाएगा। इसके बाद मतों की गिनती की जाएगी। दोपहर बाद तक ग्राम प्रधान और बीडीसी केे परिणाम आने लगेंगे। जिला पंचायत सदस्य पद के परिणामों में देरी हो सकती है। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासी उत्सुकता देखी गई। मतदाता भाग्यविधाता बनकर अपना फैसला सुना चुके हैं बस इंतजार है तो चुनाव परिणामों का। रविवार को तस्वीर साफ हो जाएगी।
341 टेबल पर मतों की गिनती
जिले के सभी ब्लाकों में मतगणना स्थल बनाए गए हैं। कुल 341 टेबल पर मतों की गिनती होगी। इस कार्य में 3500 कार्मिकों को लगाया जाएगा। सकलडीहा में 52, नौगढ़ 24, शहाबगंज 33, नियामताबाद 30, चकिया 39, चंदौली 40, बरहनी 48, धानापुर 39 और चहनियां में 36 टेबल लगाए गए हैं। पहले बैलेट बाक्स का सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके बाद मतपत्रों को निकालकर 50-50 का बंडल बनाया जाएगा। फिर मतों की गिनती शुरू होगी। दोपहर बाद परिणाम आने लगेंगे। छोटी व कम मतदाताओं की संख्या वाली ग्राम पंचायतों के परिणाम जल्दी आएंगे। दो चक्रों में मतगणना का कार्य संपन्न करने की कोशिश की जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो तीसरे चक्र में भी मतगणना कराई जा सकती है।

734 ग्राम पंचायतों में चुने जाएंगे प्रधान
जिले के नौ ब्लाकों में 734 ग्राम पंचायते हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत के 886, जिला पंचायत के 35 पद हैं। जनपद में कुल 14,42,665 मतदाता हैं। 26 अप्रैल को 9.91 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना स्थल पर कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। आरपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही प्रत्याशी व अभिकर्ताओं को अंदर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं मास्क लगाकर ही लोग अंदर जा सकेंगे। मुख्य गेट पर थर्मल स्कैनर से लोगों के शरीर के तापमान व पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजन लेबल की जांच की जाएगी। मतगणना स्थल का समय-समय पर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। दो गज से अधिक दूरी पर टेबल लगाए जाएंगे। एक समय में प्रत्याशी अथवा अभिकर्ता में कोई एक ही मतगणना कक्ष के अंदर रह सकता है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!